अपने देश में गरीबी कितनी है? साहब
घर से बाहर एक बार झांकिए तो सही।
गरीबी क्या है ?
झोपड़पट्टी में आइए तो सही।
काग़ज बहुत कुछ बयां करता है साहब
इसकी हकीकत एक बार जानिए तो सही।
आँख वालों को भी अंधा बना देता है यह काग़ज़
इसकी करतूतें देखिए तो सही।
गढ्ढे वाली सड़क को भी गढ्ढा मुक्त कर देता है साहब
इसको एक बार पढ़िए तो सही।
सीसे के अंदर से तो अपना देश रंगीन ही दिखता है साहब
उससे एक बार बाहर निकलिए तो सही।
- अजय सिंह यादव

