क्षमा करें प्रभु, जो मांगूगा अपने लिए मांगूगा
गेहूँ के दानो में दूध है उसे पकने देना
मिट्टी में गंध पेड़ों पर पक्षी रहने देना
रहने देना अंजानो के पास
जैसे रहता हूँ अपनो के पास
जाड़ो में पड़ोस में एक टुकडा धूप रख देना
रख देना कुओं में जल
सपनों में विकल्प
आँखों में आंसू
कृतज्ञता के


