रची जाती हैं गाथाएं
अद्भुत शौर्य की उनकी
कही जाती हैं कथाएं
वीर कर्म की उनकी
मातृभूमि रक्षा मात्र ही
जिनका अर्थ होता है
प्राणों के प्रति जिनमें
न कोई स्वार्थ होता है।
ऐसे धीर वीर गंभीर
वे सपूत होते हैं
समय हो प्रतिकूल भी
पर साहस न खोते हैं
गोलियों की आवाजें
उनका संगीत होती है
गिरते ही जख़्म खाकर
माँ भारती भी रोती है।
शरीर पर लगा हर जख़्म
उनका पराक्रम दिखाता है
बचाने शान तिरंगे की
जो उसमें लिपट जाता है
निकलता है जब रण में
वादा यह करके जाता है
हो विजयी वह आता है
या विजय गाथा लिख जाता है।

