जब ठान लिए कुछ कर जाने का
मंजिल को अपने पाने का
फिर कांटों से क्यों डरते हो
राहों पर नहीं निकलते हो
घर बैठे मंजिल नहीं मिलती
बिन तपे चमक नहीं खिलती
गिर कर फिर उठना पड़ता है
परिस्थितियों से लड़ना पड़ता है
छूने के लिए ऊँचाई को
हौसले से उड़ना पड़ता है
पाने की ख़ातिर मंजिल को
अंगारों से गुजरना पड़ता है
मंजिल चल कर नहीं आती
हम सबकों चलना पड़ता है।

