आज उसने बता दिया।
माना था जिसने उसे बेटी,
उसको बहू होने का एहसास करा दिया।
बनेगी माँ वो भी एक दिन,
फिर कैसे एक माँ को रुला दिया।
पति को अपना बताने की चाह में,
सासु माँ को खून के आंसू रुला दिया।
आज उसने बता दिया।
माना था जिसने उसे बेटी,
उसको बहू होने का एहसास करा दिया।
अपने को सही बताने की जिद्द में,
रिश्तों के बीच का प्यार भुला दिया।
बेटे का फर्ज़ होता है माँ-बाबा की सेवा करना,
बुढ़ापे में जिनके हाथों में बहु ने कटोरा थम दिया।
देखो प्यार माँ-बाबा का, खुश रहना बच्चों तुम सारी उम्र कह कर चलदिऐ।
उम्र के इस पड़ाव पर जरूरत होती है जब बच्चों की,
बच्चे हो जाते हैं तब बहू के।
समझना होगा बहू को भी,
सास ससुर होते हैं माँ-बाबा खुश रखो
उन्हें तभी खुश तुम राह पाओगे।
ज़िद्द उन्हें दिखाओगे तो सारी उम्र पछताओगे।
