शीर्षक:- मोहब्बत क्या है

ये तेरी काली आँखें 
ये तेरे काले बाल
ये तेरे सुर्ख लाल लब
और ये तेरा गेहुँआ रंग
कुछ ऐसे तुझ पर जचता है

जैसे बरसात के बाद सुरज लगता है और
लगती है तु मुझे खुदा की मेहर सी
लगती है किसी दुश्मन के कहर सी
लगती है सर्द मौसम में शुभ की सहर सी

लगता है जैसे में धरा हूँ और 
तु मीलों बहुत दूर तक
बेझिझक सी, बे धड़क सी
मौसम की बादमशियों से बेपरवाह सी
तु मुझ मैं है रहती एक नहर सी

मैं तुझको देखता रहता हूँ
तेरे ना होने पर भी संग तेरे बैठा रहता हूँ
समय समय पर मैं तुझसे कहता रहता हूँ

प्रकृति का हर अजूबा फीका है
तेरे हुस्न के आगे शहद भी तीखा है

हवा चलती है
पत्ते हिलते हैं
चिड़िया उड़ती है
झरने गिरते हैं
बस एक चीज है जस की तस है
वो मोहब्बत जो तुझ में रहती है

तेरी काली आँखों में रहती है
तेरे काले बालों में रहती है
तेरे गेहुँआ रंग में बसती है
और तेरे सुर्ख लाल लब से कहती है

मोहब्बत जो तुझसे शुरू तुझ पर खतम
बिना तेरे क्या खुशी और क्या सितम



लेखक:- अजय किशोर
मोबाइल नंबर:- 9999191546