तेरी बेरुखी,

मेरा दीवानापन,

मिलकर कहानी बन जाते है।

 

तू आती है,चली जाती है,

तेरे आने की खुशी, तेरे जाने का गम,

मेरी जिंदगानी बन जाते है।

 

जो तू आती मिलती, मुस्काती,

दो मीठे बोल तो बतयति,

तेरे कहने की अदा, मेरे सुनने का ढंग,

तेरे मुस्काने का सितम, तुझे चुपके से निहारती वो नज़र,

जो ये मिलते प्यार की निशानी बन जाते।

 

लोग कहते है, वो तो कहेंगे,

जो तू न सुनती, तेरे दिल की करती,

वो कह कर चुप हो जाते,

हम मिलकर खुश हो जाते।

 

जो हम मिल जाते तो एक हसीन प्यार भरी कहानी बन जाते।

जो सुनता इस कहानी को वो दीवाना या दीवानी बन जाते।