एहसास तेरे प्यार का, जीना मुझे सिखाता है। अगर भूलता हूँ मैं खुद को, तेरा प्यार याद दिलाता है। प्यार के एहसास में तेरे ताक़त इतनी है। देखता हूँ मैं जिधर बस तू ही नज़र आता है।   एहसास तेरे प्यार का मेरी सांसों में समाया है। धड़कता है दिल मेरा जैसे तूने बुलाया है। आवाज़ तेरी भूल नहीं पाता हूँ। प्यार की देवी मैंने तुझे मन-मंदिर में बसाया है।   एहसास तेरे प्यार का, जीना मुझे सिखाता है। अगर भूलता हूँ मैं खुद को, तेरा प्यार याद दिलाता है।   अजय किशोर