दोस्त है वो मेरा और दुश्मन  भी। दूर है वो मुझसे और पास भी।

चाहते हम उसे नहीं पर भुला भी पाते नहीं। कैसा ये रिश्ता है समझा पाते नहीं। देख कर उसको बेचैन हो जाते हैं। पर मुस्कान उसकी भुल पाते नहीं। रिश्ता एक अजीब सा है दरमियान दोनो के। वो बता पाते नहीं, हम जता पाते नहीं। सोचते हैं देख कर उनको कुछ तो बात है उनमें। जो ख्वाबों में भी चुप रह पाते नहीं।

दोस्त है वो मेरा और दुश्मन  भी। दूर है वो मुझसे और पास भी।

देखो मेरी नादानी। दोस्त हो या हो तुम दुश्मन। बात ये अबतक न जानी। दोस्त मिलते हैं बहोत ज़िन्दगी के सफर में। कुछ दोस्त बस जाते हैं इस ज़िगर में। दोस्ती में वफ़ा सब करते हैं। पर कुछ करते हैं बेवफाई। होते हैं वो भी दोस्त अपने। जो सिखाते हैं ज़िन्दगी की सच्चाई।

दोस्त है वो मेरा और दुश्मन  भी। दूर है वो मुझसे और पास भी।