भारत मेरा इतना प्यारा। देता ये सबको सहारा। चाहे हो हिन्दू या मुस्लिम। सबको है इसका सहारा। सुनलो तुम भटके लोगों। तुमभी हो भारत के बेटे। हर भाई में होता झगड़ा। झगड़े को ना तुम इतना बढ़ाना। बात तुम ये भूल ना जाना । बात अपनी सब रख सकते हैं। अच्छा बुरा जहां कह सकते हैं। ऐसा भारत देश हमारा। सुनलो तुम ये बेगानो। शब्दों में नहीं सच में है देश मेरा महान। हर धर्म की है यहां खास पहचान। ईद हो या हो दिवाली रहती रौनक समान। जहां मुस्लिम वैज्ञानिक सबसे महान। सिख्खों ने दिया बलिदान। हर धर्म ने दी जहां कुर्बानी। भारत है मेरा इतना महान। जम्मू हो या हो कटरा जाओ चाहे केदारनाथ। हर धर्म जहां मिल जाते हैं। कोशिश सबने की बहोत। हाथ रहे फिरभी खाली। भाई की भाई से मोहब्बत ऐसी मिलती है कहाँ। दुश्मन को जो पास बिठाये। आक्रोश पर भी प्यार जताए। ऐसी रीत है यहां। नज़र जो कोई उठाये। पहले उसे समझाये। जो करता दुखी हर बार वो। गर्दन उसकी काट दिखाएं। भारत मेरा इतना प्यारा। देता ये सबको सहारा। चाहे हो हिन्दू या मुस्लिम। सबको है इसका सहारा