ज़माने के शोर में आवाज़ दब रही है।
मांगता है मदद कोई, तो कोई देता है दगा।
मतलब भरी इस दुनिया में बेवजहा का सब रहे हैं शोर मचा।
दूसरे के दुख पर करते है सियासी खेल।
मरता है अंकित।
नाम लेकर धर्म का करते है शुरू वो खेल।
लगता है सबको दुखियारों के साथ है साथ इनका।
पर होता इन दंगो के पीछे तो हैै हाथ इनका।
उस माँ से पूछो जिसकी आवाज़ न सुनी गई।
खोया बेटा उसने ओर वो दुखों के पहाड़ से दब गई।
ज़माने के शोर में आवाज़ दब रही है।
इस शोर से जन्मीं हैं कई हस्तियां।
किया था वादा उसने ये, साथ गरीबों का देंगे।
मार जाएंगे खुद वो पर तुमको रोने न देंगे।
आ गया है दिन वो देखो गरीबों का है ना ठौर -ठिकाना।
बैठे हैं आलीशान महलों में वो, खा रहे है सोने की थाली मै खाना।
ज़माने के शोर में आवाज़ दब रही है।
भारत माँ की रक्षा करने, जाते हैं सरहद पर वीर।
मुह तोड़ देते जवाब हर चाल का देखो वीर।
लाल हैं भारत माँ के ये तो, प्यासी धरती को देखो कर देते खून से रंगीन।
कमजोर ये पड़ जाते है जब भाई अपने इनपर हाथ उठाते हैं।
छोड़ कर अपनी माँ का आँचल ये तेरी रक्षा करने जाते हैं।
हिन्दू हो या हो मुस्लिम ये सबको भाई बुलाते हैं।
फिर क्यों पैसों के लालच में।
तुम इनका खून बहते हो।
जो बेटे सारे मिल जाएं, भाई- भाई एक हो जाएं।
माँ कितनी खुश हो जाएगी, वो बार- बार मुस्कायेगी।
दुशमन हो चाहे कितना विशाल मुह की फिर वो खायेगा।
आतंक की आग को देखो, ये भारत का वीर लात से अपनी बुझायेगा।प
ज़माने के शोर में आवाज़ दब रही है।