याद है मुझे वो तेरा चहकना।
वो तेरा मेरे आंगन में खुशियों की महक
बन कर हवा में घुल जाना।
वो तेरा मुझसे जिद्द करना और रुठजना।
लगता है जैसे ये एक सपना था।
मुझे पापा बुलाना और यूँ चलेजाना।
बेकार मेरा पुरुषार्थ जो तुझे इंसाफ ना दिला सका।
एक तुझे जियाने की खातिर में खुदको ना गला सका।
जिसने किया ये घिनोना काम, शायद।
उनकी किस्मत में ना हो बेहन का नाम।
गर होता उनकी किस्मत में देवी का ये स्वरूप।
कैसे बनजाते वो राक्षस का उपनाम।
तेरे सपने ना कर पाया में पूरे।
तेरी इच्छा रह गई दबकर मन में तेरे।
वादा है ये बिटिया तुझसे।
तेरी यादों को यूं ना मिटने दूंगा।
भले भुलजाये दुनिया सारी।
तेरे कातिलों को में ना बचने दूंगा।
लाडो तेरी याद में बस इतना में कह पाता हूँ।
हर सुबह बस तुझसे ही में मिलना चाहता हूँ।
लगता है जैसे मेरा जीना अब बेकार है।
रोता हूँ, तड़पता हूँ तुझसे मिलने को, पर क्या करूँ।
डरता हूँ गर मैंने छोड़ दिया सांसों का साथ।
कानून हो जाएगा दरिंदों के हाथ।
फिर एक बार में अपनी कसम दोहराता हूँ।
वादा है ये बिटिया तुझसे।
तेरी यादों को यूं ना मिटने दूंगा।
भले भुलजाये दुनिया सारी।
तेरे कातिलों को में ना बचने दूंगा।
भले छोड़ दें सब साथ मेरा।
भले हो जाये ईश्वर विरुद्ध मेरे।
भले छिन जाए इंसान कहलाने का हक़।
भले भुलजाये दुनिया सारी, पर।
तेरे कातिलों को में न बचने दूंगा।
अब किसी लाडो को यूँ तो ना मारने दूंगा।
अजय किशोर (दिल की आवाज)
9999191546

