छणभंगूर से इस जीवन में
मेरा-तेरा कोई जोर नही
पर ये कैसी वहशी चाहत है
जिसका कोई ओर-छोर नही।
हम नाम मात्र के मानव हैँ
प्रकृति को नोंच के पलते हैँ
अपने आडम्बर और माया को
रच रच के प्रचारित करते है।
हम जन से ज्यादा जानवर
पृथ्वी से प्रेम दिखाते है
वो चालाक नही है हम जैसे
ना कृतघ्न बन इतराते है।
अजय झा **चन्द्रम्**

