दिल जीतने का जिक्र
हर तरफ खुलकर हुआ
कमबख्त कोई तो पूछे
जो हारे वो जीए कैसै।
कैसे कुरेदते रहे जख्म
जानबूझ कर बरबस
ताकि भुला ना पाए याद
वो अधूरा सा गहरा एहसास।
शुक्र मनाओं हारने वालों का
सब खोकर सिसकियां भर कर
बेजा़र पर खुशबू बिखेर कर
रखते हैं जिंदा इश्क संवार कर।
अजय झा **चन्द्रम्**

