बूद्धि को ताक रख कर
तकनीकी ज्ञान बांटते हैँ
कृत्रिमता के मूल से हम
नवीन प्रारूप छांटते हैँ ।

मन लाचार हो गया है
एक आघात सा लगा है
भाव हर निर्जीव हो रहे
मशीन सजिव हो चले है ।

इस खेल के रचयिता
हम भस्मासुर बन गए
अपने ही हार-पतन को
पूर्ण प्रशस्त कर चले है।

अजय झा **चन्द्रम्**