सितारों भरी एक हसीं रात होगी
जुबां पे उल्फत भरी बात होगी
मन के आँगन मे उसका ही चेहरा दिखेगा
जो हसरत सजी दास्तां इक कहेगा
मैं खो जाऊंगा उसकी आँचल के साये मैं
जहाँ इस नापाक् को भी जन्नत मिलेगी
सहर जब होगी वो न साथ होगी
उठाके चादर मै बन जाऊंगा जोगी।
अजय झा *चन्द्रम् *

