गर साँसों की जुबानी
कह पता मैं कहानी
भर के उसाँसे छुप कर
छोड़ जाता मैं कहानी।
फिर वक्त की कड़ी से
मरहम न मांगता मैं
करने को सब बयां
हमदम न ढूढ़ता मैं।
हवा की हरकतों में
सोखी न ढूंढता मैं
झूमती सी डालियों में
वो हया न हेरता मैं।
अब मैं बिसर के इनको
बोलों का ले सहारा
कहता हूँ ये कहानी
इन भावों कि जुबानी।
अजय झा **चन्द्रम्**

