सम्मान और वंदन पाने को
संसार में हर कोई आगे है
पर पीड़ा के भाव समझने को
कहाँ कोई स्वयं ही जागे है ।
अपनी कीर्ति ही रहे अमर
अन्य तो बस दुराचारी हैं
क्यों व्यर्थ सोचना ऐसे में
हम पुण्य के बस अधिकारी हैं।
पर किंचित बिसर ये जाते हैं
कुछ भी सदा के लिए होता नहीं
बरबस पाया हो दान या मान
उसका मोल कभी जग में होता नहीं ।
अजय झा **चन्द्रम्**

