डर लगता नहीं हथियारों से
बचता फिरता हुं समाचारों से
सदाचार का गला घोंट
दिन रात प्रपंच फैलाते है
झूठ को नंगा नचा नचा
जनता को बस भरमाते है
अधिकारों की कोई बात नही
बस बैर की घुट्टी पिलाते हैं
जो गिने चुने सवाल करे
उन्हे सत्ता का धौंस दिखाते हैं
क्या दौर कभी बदलेगा ये
या बद से बदतर हो जायेगा
सच भटकेगा बस दर बदर
और सोच गुलाम हो जाएगा
अजय झा **चन्द्रम्**

