ये दुनिया कि रस्मे, सभी झूठी कसमे
ना मुझको ये भाये, आए हाय- आए हाय
हैं बातें बहुत सी, कहा किस् से जाए
समझ में न् आए, आए हाय- आए हाय
हैं घड़िया बहुत् कम, किससे बांटे दर्दे गम
सहा भी ना जाए, आए हाय- आए हाय
गए तुम हो ऐसे, बीती सदियां हो जैसे
कैसे भुला ये जाए, आए हाय- आए हाय
है सर्दी गई, गर्मी फिर से है आई
फर्क मुझको ना आए, आए हाय- आए हाय
बदले मौसम बहुत पर, न मेरा दिल हैं बदला
कौन इसको बताए, आए हाय- आए हाय
है चाहत बहुत पर, पूरा किसपे करें हम
अब इसे छोड़ जाए, आए हाय- आए हाय
चलो तुम बरी हो, मेरे मन आशियां से
अब ये जी मान जाए, आए हाय- आए हाय
अजय झा **चन्द्रम्**

