हो आग पेट में सुलगती भूख की
भड़कते इंसानी आवेश-द्वेष की
धधकते युवाओं के भविष्य की
या लाचार मजबूर से इश्क की ।
हर दौर मे बस किरदार ही बदले
रंगमंच नाटक तो एक ही है रहा
राज करने वाले फलते फूलते रहे
और कामगर शोषित वंचित ही रहे।
आस यही कोई क्रांति ले आए
सबकी खातिर फांसी चढ़ जाए
या दीवाना हो जिंदा चुन जाए
और कहने को साहस दे जाए ।
अजय झा *चन्द्रम् *
