हुं एक अंश तेरे जीवन का
पर ध्यान मैं पूरा पाता हूं
आशीष तुम्हारा माथे धर
सौभाग्य से मैं इतराता हूं।
मैं हू-ब-हू दिखूं ना दिखूं
पर दर्पण के परावर्तन में
सारी भंगीमाएं अपनाता हूं
तेरी छाया बन जाता हूं ।
अस्तित्व की हर होड़ में
अनायास अधीर हो जाता हूं
पर तुम्हारे एक प्रोत्साहन से
एक नई ऊर्जा पा जाता हूं ।
अपने रुधिर के हर कण से
पूजा-अर्चना के हर क्षण में
तुम्हें मंत्र सम दोहराता हूं
और देवत्व में रम जाता हूं।
हुं एक अंश तेरे जीवन का
पर ध्यान में पूरा पाता हूं
तुम्हारे दिए संस्कारो संग
आगे बढता ही जाता हूं ।
अजय झा **चन्द्रम्**
