मृत्यु का करता हुं आलिंगन
पर नियति से रोष पुराना है
धर्म अधर्म के तुला मध्या
मुझे अपना ऋण चुकाना है
लेना मेरा स्वभाव रहा नहीं
वरदान भी अपना दान दिया
अपने पौरुष सामर्थ्य संग
अरियों का भी सम्मान लिया
कितना भाग्यवान हुआ मैं
अंतिम छण ही आभाष हुआ
गुरु के शाप में तप कर ही
मुझमे विरत्व का वास हुआ
राधेय हुआ है आज धन्य
कृष्ण-कौन्तेय समक्ष ही हारा है
संसार सदा पर स्मरण रखे
ये सुयोधन की आंख का तारा है
अजय झा *चन्द्रम् *

