कभी कभी सोचता हू
हम चाहे या ना चाहे
ये जीवन कही न कही
फंसी है विलोम शब्दो में।
भावों को फ़ंसाया, प्रेम और ईर्ष्या ने
समय को फंसाया, दिन और रात ने
कर्मो को फसाया, पाप और पुण्य ने
रिश्तों को फंसाया, अपने और पराये ने
सांसो को फंसाया, जन्म और मृतयु ने
धरती को फंसाया,आकास और पाताल ने।
मन हुआ विरोध करुं
इक बार सोच से लडूंं
फिर याद आया सहसा
मै फंसा जीत और हार में ।
अजय झा *चन्द्रम् *
