अजीब सी कश्मकश है
छूटने की, छोड़ जाने की 
काश! समझ पाता मैं कभी 
ये बेरुखी़ इस जमाने की।

रिश्तों में मिले ज़ख़्मों को 
कमबख़्त भरना क्यों है 
मुंह मोड़ चले जो बेपरवाह 
बे-आबरू उनसे मिलना क्यों है।

कद्र ज़हन में बाकी नहीं
तो ख़्वाहिशों पे मरना क्यों हैं
ज़िंदगी खुदा कि नेमत है तो  
बेवजह इसे ज़ाया करना क्यों है।

अजय झा **चन्द्रम्**