मैं देख रहा हुं असहाय
इंसानी महत्वाकांक्षा की होड़
आकाश को चीरती ईमारत
मशीनी महामारी में बढ़ता शोर

आखिरी सांस लेती नदी
ईंट और पत्थर में कैद पेड़
दाना पानी को तरसते पंछी
और अमरत्व लिए कूड़े का ढेर

असफल होते सैकडों आंदोलन
स्वांग से पूर्ण पर्यावरण सम्मेलन
दम तोड़ते खोखले रक्षण तंत्र
और सूद्ढ होते सारे भक्षण मंत्र

अजय झा **चन्द्रम्**