जो ज्ञान को जीवित करे
जीवन मूल्यों को पोषित करे
अपने संघर्षों से सीख कर
हमको सदैव प्रेरित करें ।


उदार वृक्ष की भांति सदा
धूप,वर्षा,आंधी सहते रहे
और संसार के हित हेतु
नित नये फल जनते रहे ।


इनकी चाह और प्रेरणा से
कोई एकलव्य बन जाता है
और यदि कृपा पुर्ण रहे तो
धनुर्धर अर्जुन कहलाता है ।


परशुराम सा गुरु मिले तो
कोई मृत्युंजय बन जाता है
काल नियति के चक्र परे
गुरु शाश्वत मान ही पाता है।


अजय झा **चन्द्रम्**