मतलब कि इस दुनिया में
यहां हर कदम भरोसे टूटते हैं
आपके गिरने पर लोग हंसते हैं
अच्छा हो तो बेवजह जलते हैं
ऐसे में कहीं हर किसी के साथ
कुछ लोग होते हैं आस-पास
वो कभी चुप, कभी हल्ला काट
जता देते हैं कि आप अकेले नहीं
वो लोग काफी कीमती होते हैं
उनकी कदर करना सीखिए
जब भी मौका मिले जैसे भी
अपनी दोस्ती पर फक्र कीजिए।

अजय झा *चन्द्रम् *