छवि तुम्हारी जो नैनों ने देखी
और मन में जो है बसी हुई
करु लाख जतन पर फिर भी
वो छायाचित्रों मे कहां दिखी ।

जो अनुपम दीप्ती थी नभ में
वो क्षण भर में कहीं लुप्त हुइ
वर्णन करने का सौभाग्य मिला
पर दिव्यता तुम्हारी गुप्त रही ।

अजय झा **चन्द्रम्**