आसमां की ओट में छुपा
खुदा का एक फरिश्ता
झांकता है शरमा के
नीले आंचल से आहिस्ता।
बदली के है लिबास
किरणों से सजे गहने
कयामत है हुस्न-ए-शबनम
कोई क्या मिसाल दे।
सुध आज ना आए तो
खुदा को शुक्रिया मेरा
के आज मेरे वजूद को
मिटने का जी हुआ है।
अजय झा **चन्द्रम्**

