बरसों बाद बरसी है
मेरी बेकारी पर बरस
बरस यूं बेफिक्र हो
कि बेचैनी बेतार हो जाए।
बरसों बाद बरसी है
बदहवास हो बरस
बरस आज बेदर्द बन
मेरी बदसलूकी पर।
मेरी बेचारगी पर बरस
बरस फिर बेहिसाब होकर
कि बहल जाऊं मैं
बहक कर भी ।
बरसों बाद बरसी है
बेपीर बरस
बरस यूं कि बूंदों में बिधे
मेरी बोली ।
मेरी बौखलाहट पर बरस
बरस फिर बेरहम होकर
कि बेहतर हो जाऊं मैं
बिखर कर भी ।
अजय झा **चन्द्रम्**

