कितनी अजीब बात है ना
अपने ही कस्बे मे कहानी ढूंढता हुं
बीस सालों मे जो बदल गया
उसमे लड़कपन की निशानी ढूंढता हुं ।

चमक धमक से लैस चौराहो मे
अंधेरी गलियों की गुमनामी ढूंढता हुं
ठसाठस भरे पिज़्ज़ा मोमोज़ की दुकानों मे
समोेसे जलेबी की करारी रवानी ढूंढता हुं।

अफ़सोस से हासिल भी तो कुछ नही
हंस के खुद मे वो नादानी ढूंढ़ता हुं
बचे हुए कुछ पेड़, तालाब और इमारतों मे
दफ़न कुछ बची हुई यादें रूहानी ढूंढता हुं ।


अजय झा *चन्द्रम् *