कभी पिसता है बचपन कभी घिसती है जवानी,

यूँ ही नहीं बनती किसी शख़्स की कहानी,

वक़्त के धागे से बुनी दिलचस्प हर कहानी,

चंद होती है अपनी चंद होती है बेगानी।


रोज़ बनती बिगड़ती है कहानियां यहाँ,

हर रोज़ यूँ ही घट जाती है कहीं,

कहानी लिखने वालों के चर्चे है शहर में,

कहानी जीने वाले है ग़ुमनाम कहीं ।


हर ज़िन्दगी एक कहानी है,

कुछ थम गयी कुछ रवानी है,

चंद सुनी जाती बहुत रह जाती अनसुनी,

ख़्वाबों की हसीं दुनिया में कड़वी हक़ीक़त से बुनी ।


सब अपनी कहानी के अहम क़िरदार है,

अलग-अलग मायनों में असरदार है,

चल रही है जब तक है ये ज़िन्दगानी,

रुक गयी तो समझो एक और नई कहानी।


ऐजाज़ اعزاز