इत्तेला कर देते-


इत्तेला कर देते तो थोड़ा संभल जाते,

पूरा न सही थोड़ा बदल जाते,

वक़्त यूँ तेज करवटे बदलेगा मालूम न था,

ग़र इशारा करते तो ठहरते न राहों में, 

जहाँ धीरे चल रहे थे वहाँ दौड़ कर निकल जाते।


गलतियों का मलाल करें, तो तजुर्बों की तौहीन है, न करते गलतियाँ तो हालात बदल जाते,

शायद यही दस्तूर है जिंदगी का अमूमन,

वरना हमारे बुज़ुर्ग किस्से कहाँ से लाते,


इत्तेला कर देते तो थोड़ा संभल जाते,

पूरा न सही थोड़ा बदल जाते।।


ऐजाज़ اعزاز