रुसवाई ज़माने का दस्तूर बन गयी,
मोहब्बत लफ्ज़ बन किताबों में सज गयी,
नहीं कोई बशर जो समझें हाल-ए-दिल,
ख़ामोशी किरदार में आदतन हो गयी।
देख कर अनदेखा करने का ज़माना है,
हमदर्दी न जानें कहाँ गुम हो गयी,
शोरगुल से लबरेज़ है ज़िन्दगी के चारों पहर,
सुकूँ दे जो आवाज़े वो दफ़न हो गयी।
ईमां वालों का दौर गुज़रे अरसा हुआ,
बेईमानी नया रूप रंग हो गयी,
बेशर्मी का ज़ोर है फिज़ाओं में बेहिसाब,
इंसानियत सरासर ख़त्म हो गयी।
ऐजाज़ اعزاز

