कोई बतायें ये देश में क्या हो "रिया" है
न्यूज़ चैनलों पर एंकर बक़वास कर "रिया" है,
अखबार वाला भी स्याही बर्बाद कर "रिया" है,
कोरोना महामारी अब मज़ाक लग "रिया" है,
संक्रमित और मृतकों का पता नहीं लग "रिया" है,
वैक्सीन की कोई खबर नहीं ले "रिया" है
विद्यार्थी परीक्षा देने से मना कर "रिया"है,
सुप्रीम कोर्ट परीक्षा रद्द करने से मना कर "रिया" है
कंगना का ट्विटर हैंडल खूब चल "रिया" है,
नेपोटिस्म पर बड़ा बवाल कट "रिया" है,
बॉलीवुड का बेड़ा गर्क हो "रिया" है,
सुदर्शन वाला नफरत फैला "रिया" है
ख़बर कोई न्यूज़ चैनल नहीं दिखा "रिया" है
असली मुद्दों की सुध कोई नहीं ले "रिया" है,
सोनू सूद सुपर हीरो बन "रिया" है
महेश भट्ट डायरेक्टर से विलन बन "रिया" है
प्रधानसेवक फ़ोटोशूट करवा "रिया"है
भूखे ग़रीब को छोड़ मोर को दाने खिला "रिया" है
बाढ़ में आधे से ज्यादा देश डूब "रिया" है,
बेरोजगारी का ग्राफ़ रोज़ बढ़ "रिया" है,
बेरोजगार भक्त सुशांत का केस सॉल्व कर "रिया" है
सरकारी तंत्र घोड़े बेच के सो "रिया" है,
सुशांत की मौत का कौन तमाशा बना "रिया" है,
एक मौत के तमाशे से कितनी मौतें छुपा "रिया" है
इतना हाहाकार है पर सच कोई नहीं बता "रिया" है
जनता को समस्याओं से भटकाने ख़ातिर मीडिया में हर जगह "रिया" ही "रिया" है
कुछ समझ में आ "रिया" है या नहीं आ "रिया" है।
ऐजाज़ اعزاز

