ज़ुल्म की इन्तेहा होने दो,
भरोसे को फ़ना होने दो,
बेशर्मी तो कब से आम है,
शर्म को बेपर्दा होने दो,
वक़्त को ज़ाया होने दो,
नींद को बेदार होने दो,
झूठ की जड़े ग़हरी है,
सच को बदनाम होने दो,
मोहब्बत को रुसवा होने दो,
भाईचारे का क़त्लेआम होने दो,
इमां की फिक्र है किसे,
बेईमानी सरेआम होने दो,
एक दिन ऐसा जरूर आएगा,
सब्र का बाँध टूट जायेगा,
जो कुछ हो रहा है ग़लत दुनियां में,
सब को बहा ले जाएगा।
ऐजाज़ اعزاز

