सही ग़लत में ज़रा इख़्तिलाफ़ कर लें,

चल जिंदगी बैठ कर हिसाब कर लें,

जो तेरा है मुझसे ले ले न देर कर,

जो मेरा है वो भी अपने नाम कर लें।


भरोसे किसी के में न जिया तमाम उम्र,

ग़ैरतमंद हूँ पैदाइशी इतना तू ख़्याल कर लें,

चंद ही लोग है जो मेरे अपने हो शायद,

शिकवा नहीं ग़र उन्हें भी मेरे खिलाफ़ कर लें।


हौसलों से मात दूँगा तुझे बार बार,

चाहे जितना भी तू मेरा इंतेजाम कर लें,

मौत से डरने वाले बुज़दिलों में से मैं नहीं,

तैयार हूँ जब जी चाहे मुक़ाबला कर लें ।


चल ज़िन्दगी बैठ कर हिसाब कर लें ।


ऐजाज़ اعزاز