मीठा मीठा न रहा कड़वा हो गया,
अब गाँव गाँव न रहा शहर हो गया,
वो पुरखों से मिला प्रेमरूपी अमृत,
अमृत अमृत न रहा ज़हर हो गया ।
वो पेड़ों की छाँव वो मिट्टी की ख़ुशबू,
वो निःस्वार्थ प्रेम,सत्कार और आदर,
वो ताज़ी हवा वो हरियाली की चादर,
वो मनमोहक गाँव के अनेक आकर्षण,
आकर्षण आकर्षण न रहा प्रदूषण हो गया।
वो चूल्हे में पके खाने की लज़्ज़त,
वो खानदान की मर्यादा और इज़्ज़त,
वो जीवन खुशहाल और आयुष,
वो गाँव का हर जन राम भलमानुष,
राम राम न रहा रावण हो गया।
अब गाँव गाँव न रहा शहर हो गया।
ऐजाज़ اعزاز

