नहीं है इल्म किस शहर ये इश्क़ तेरा लेकर जाएगा
हाँ, मगर तेरी दिवानी के नाम से मशहूर कर जाएगा|
नहीं है इल्म किस कदर ये इश्क़ तेरा तड़पाएगा
हाँ, मगर मौत से खौफ़जदा मुझे कर जाएगा|
नहीं है इल्म किस पहर ये इश़्क मेरा रूबरू आएगा
हाँ, मगर उस पल मुझ से ही अजनबी कर जाएगा|
नहीं है इल्म किस तरह हसरतों को ये इश़्क तेरा तरसाएगा
हाँ, मगर एहसास तेरा मुझे बे-इंतहा सुरूर में डूबा कर जाएगा|
