जिस तरह मानव शरीर
पाँच तत्वों से
मिलकर कार्य करता हैं  ,
ठीक उसी तरह विश्व की राजनीति भी
पंच तत्वों के अनुसार ही चलती हैं 
अंतर केवल इतना ही हैं कि
भौतिक तत्त्व
समन्वयात्मक हैं 
वहीं राजनीतिक पंच
स्वार्थ के वशीभूत होकर कार्य करतें हैं।
और अपने हितों की पूर्ति के लिए
इन पांचों ने जन्म दिया शक्ति को
जिसे संयुक्त राष्ट्र की भाषा में
वीटो कहा जाता हैं !!

~अहर्निश