सुबह पहले रश्मियां ही आती हैं
सूरज हैं जो वो बाद में आता हैं
रोशनी ही रात को पहले आती हैं
चांद हैं जो इनके बाद ही आता हैं
गर्भ में भी पहले लड़की ही होती है
लड़का हैं जो वो बाद में आता हैं
पण्डित मौलवी सारे झूट कहतें हैं
बात जो सच हैं ये विज्ञान कहता हैं
बुद्ध हो कृष्ण हो या हो महावीर
राम हैं जो सिया के बाद ही आता हैं
शक्ति भक्ति विद्या श्रद्धा ये पहले आते हैं
शौर्य जो हैं पुरुष का बाद में आता हैं
~अहर्निश

