तेरी जुल्फों के दुपट्टें से
चेहरे को अपने ढक रखा है !!

तुम्हारे लबों से अपना नाम सुन सुनके
तेरी आवाज़ को कानों में पहन रखा है

तेरे होने की खुशबू को
चादर बनाकर ओढ रखा है


तेरी सारी बातों को मैंने
ग़ज़लें बनाके लिख रखा है


मद्धम मद्धम तेरी हँसी को
शक्कर की चाय बनाके पी रखा है !!


तेरी आंखों के दो सागर में
खुद को दरिया बनाके डूबा रखा है


ग़म नहीं के हासिल हो मौत कभी
मैंने तो कबसे तुमको जी रखा है !!

~अहर्निश