मान सम्मान दोनों तुमसे
मेरे सृजन की पहचान तुमसे
तुम थे तब भी था मैं तुमसे
तुम नहीं तब भी हूँ मैं तुमसे
जीवन का प्रारंभ तुमसे
तो प्रारब्ध भी होगा तुमसे
जय पराजय दोनों तुमसे
प्राप्ति मुक्ति दोनों तुमसे
मिला था जो निर्वाण बुद्ध को
अहर्निश वो आत्मज्ञान तुमसे
~अहर्निश

