तुम आना
जैसे आता है अंतिम अतिथि
बिना किसी आगाह के
बिना किसी पूर्व सूचना के
तुम आना
जैसे आती है मृत्यु
साथ अपनी पूरी तैयारी के
मिलने को प्रिय पथिक से
तुम आना फिर से
अहर्निश एक वादे के साथ
और ले चलना
मुझे वहाँ
होता हैं जहाँ
अंत सभी प्रतिक्षाओं का !!
~अहर्निश
