जैसे अपरिचित है
पुरातत्ववेत्ता
हड़प्पा सभ्यता
की लिपि से ,
ठीक वैसे ही
मैं भी अनभिज्ञ हूँ
तुम्हें दी जाने वाली
परिभाषाओं से !
जिस दिन
जान जाएंगे
पुरातत्ववेत्ता
सैन्धव लिपि को
उस दिन लिखूँगा
मैं तुम्हारे लिए
सभी संज्ञाएँ सभी विशेषण
मन से मेरे
तुम्हारें मेरे मन की !!
~गौरव वशिष्ठ
#अहर्निश
