जिधर देखों उधर ही
नजर आ रहा हैं कुरुक्षेत्र
किंतु नहीं दिखाई देते
केशव किसी भी और
जो कह सकें 
कौन सही और कौन गलत 
शकुनि ही हैं सेनापति
दोनों कौरव सेनाओं का
जयघोष होगा
या फिर होगी पराजय
हस्तिनापुर के भाग्य में
आसूँ ही आएंगे !!

~अहर्निश