सोते हुये पिता में
मैं देखता हूँ
ईश्वर के चिंतन को।
सोती हुई माँ को देखकर
मैं अनुभव करता हूँ
ईश्वर के परिश्रम को ।
सोते हुये नन्हें शिशुओं में
मैं कर पाता हूँ दर्शन
ईश्वर की निश्चलता को ।
इस तरह
प्रत्येक दिन
मैं मिलता हूँ
ईश्वर के वैविध्य रूपों से ।
~गौरव वशिष्ठ
#अहर्निश
