चाँद भी क्या खूब है,
ना घूंघट, ना बुर्का,
कभी करवाचौथ का हो गया,
तो कभी ईद का,
तो कभी ग्रहण का
अगर.....
जमीन पर होता तो,
टूट कर विवादों में होता,
अदालत की सुनवाईयों में होता,
अखबार की सुर्खियों में होता ।।
लेकिन......
शुक्र है आसमान में बादलों की गोद में है ।
इसलिए जमीन में कवितोओं और गजलों में महफूज है ।।
