मैं एक विरहनी,
प्रिय तुम्हारी प्रतीक्षा में,
नैन विरहाग्नि मे
जल कर बूझ जाते हैं
सब आने वाले आ गए,
बस तुम नहीं,
संदेश पूछती हूं तो
वो न में सर हिलाते हैं।

ये टीस मानो ज्वार
हृदय से टकराता है,
आस के किनारे
तोड़ के चला जाता है,
मेरी चीखों के स्वर
इसे रोक नही पाते,
घायल हूं जान के
बार बार लौट आता है।

मेरे जीवन का दर्पण,
टूट कर गिर जायेगा,
उस क्षण मुझमे फिर
कुछ नजर नही आयेगा,
पीर मेरी प्रीत तुम्हारी
कठिन है तुम्हे समझाना,
समय न जाने कितना
अब और मुझे रुलाएगा।